Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 2 जून 2026 : आज कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 2 June 2026: भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना को समर्पित पावन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) चल रहा है. इस अधिमास के 17वें दिन यानि आज 2 जून (मंगलवार) को ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. इस महीने में विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष विधान है.

पुरुषोत्तम मास का धार्मिक महत्व

पुरुषोत्तम मास में विष्णु सहस्रनाम पाठ, श्री हरि की कथा श्रवण और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. इस महीने में मालपुआ दान (खास तरह की मिठाई) की भी मान्यता है. अधिक मास को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर माना जाता है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय

दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों उपलब्ध रहेंगे, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं. मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा व सूर्यास्त 7 बजकर 15 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रोदय रात 9 बजकर 19 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (3 जून) 6 बजकर 26 मिनट पर होगा.

तिथि, नक्षत्र और योग

  • द्वितीया तिथि मंगलवार को शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया शुरू हो जाएगी.
  • मूल नक्षत्र रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा.
  • वहीं, साध्य योग सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और करण तैतिल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय

  • 2 जून के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक.
  • प्रातः सन्ध्या 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक.
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
  • इसके साथ ही गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक.
  • अमृत काल दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक.
  • निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 26 दिसंबर 2025 : आज पौष शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अशुभ समय का रखें विशेष ध्यान

वहीं, अशुभ समय में राहुकाल शाम 3 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक, दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक, आडल योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 6 मिनट तक और वर्ज्य समय शाम 8 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 6 मिनट तक और रात 11 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment