अश्‍लील फ‍िल्‍म देख भाई की नीयत हुई खराब, मासूम बहन के साथ रेप की कोशिश, विरोध पर उठाया खौफनाक कदम

Sanchar Now
2 Min Read

बुलंदशहर। सोने से पूर्व किशोर ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखी और फिर अपनी ही आठ वर्षीय चचेरी बहन को जगाया और बहाने से एक खाली प्लाट में ले गया। जहां किशोर ने चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने और किशोर ने आठ वर्षीय चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोर ने बहन की हत्या कर शव अपने ताऊ की चारपाई पर रख दिया और खुद सोने के लिए घर में चला गया।

स्याना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह आठ वर्षीय बच्ची का शव उसके ताऊ की चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने ताऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि भतीजी उसके छोटे भाई के 16 वर्षीय बेटे के पास घर के बाहर चारपाई पर सोई थी लेकिन रात में वह उसके पास कैसे पहुंची, इसकी जानकारी उसे नहीं है। बच्ची का शरीर ठंडा पड़ने पर उसने बच्ची के पिता को सूचना दी थी।

स्याना कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब बच्ची के चचेरे भाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार की देर रात वह मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था। इसी दौरान घर में सो रही उसकी चचेरी बहन गर्मी होने के कारण उसकी चारपाई पर सोने आ गई। बहला-फुसलाकर वह उसे बराबर में पड़े खाली प्लाट में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन ने काफी विरोध किया और उसके पापा से शिकायत करने की बात कही।

ऐसे में किशोर ने चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उठाकर बराबर में सो रहे ताऊ की चारपाई पर चुपके से रख आया। ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस को बच्ची के शव पर नाखून और चोट के निशान मिले थे और पैरों पर मिट्टी लगी थी। बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका के चलते शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें  उत्तर प्रदेश में गन्ने के दाम जस के तस, कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में प्रस्ताव पर नहीं लग पाई मुहर… क्या है बड़ी वजह?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment