ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री, पजेशन की मांग को लेकर घर खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीदारों का प्रदर्शन हर रविवार की तरह इस रविवार को भी लगातार जारी रहा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 36वे हफ्ते बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग सोसाइटियों से पहुंचे और रजिस्ट्री व पजेशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से पूछा कि कब तक उनको और इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीददार पजेशन और रजिस्ट्री की मांग को लेकर पिछले 36वे हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे इन लोगों की मांग है कि प्राधिकरण और बिल्डर की मनमानी के चलते इनको अपने सपनों के आशियाने व पजेशन नहीं मिल पा रहा है और वहीं जिन कुछ लोगों को पजेशन मिल गया है उनके नाम पर उनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। रजिस्ट्री नहीं होने के चलते उनको अपना मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। यह लोग लगातार हर रविवार को प्रदर्शन करते हैं और सरकार से रजिस्ट्री व पजेशन की मांग कर रहे है लेकिन सरकार प्राधिकरण और बिल्डर घर खरीदारों की मांग को अनसुनी कर रहे हैं।

घर खरीदारों के आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका लगातार जारी है पिछले 36 हफ्तों से वह लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इतना समय प्रदर्शन को लेकर काम नहीं होता। प्रदर्शन के बारे में सबको पता है लेकिन अभी तक समस्याओं का हल नहीं निकल गया है।

रविवार को घर खरीदारों के विरोध प्रदर्शन में इको विलेज वन, एक विलेज टू, इको विलेज 3, कासा ग्रीन 1, संस्कृति, रक्षा एडेला, अपेक्स गोल्ड एवेन्यू, श्री राधा एक्वा गार्डन, वीवीआइपी होम्स, अजनारा होम्स, ऐश्वर्यम और देविका गोल्ड होम्ज सहित अन्य सोसाइटीयो से बड़ी संख्या में घर खरीदार शामिल हुए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आईटी-आईटीईएस स्कीम लांच, ऐसे करे पंजीकरण शुरू

घर खरीदारों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी उनका यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। वह सभी एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे। गद्दारों ने कहा कि सरकार से घर देने और रजिस्ट्री की मांग उनके द्वारा लगातार की जाती रहेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment