अतुल सुभाष केस में सामने आया बचपन का दोस्त, निकिता सिंघानिया के खोले कई राज

Sanchar Now
1 Min Read

कर्नाटक के बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को सुसाइड किया था। इंजीनियर ने अपने ससुरालियों से तंग आकर मौत को गले लगाया था। इसी बीच अतुल के बचपन के दोस्त ने भी अतुल और पत्नी निकिता को लेकर भी कई खुलासे किए।

संत सुमन अतुल के बचपन का दोस्त है। वह उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। दोस्त का कहना है कि वह बहुत होशियार, धार्मिक विचारों वाला और शांत स्वभाव का था। सबसे काफी प्यार से बात करता था। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वह बेंगलुरू चले गए, लेकिन जब भी गांव आते तो ज़रुर मिलते।

2019 में उनकी शादी हुई थी। शादी को लेकर कई बार सुनने में आया था कि वे परेशान रहने लगे। उनके मिलने पर कहते कि भाभी निकिता और उसके परिवारवाले बहुत तंग करते हैं। उनसे पैसों की डिमांड करते हैं। वो वैसे कभी नहीं थे, जैसे निकिता भाभी ने उन्हें बताया। बचपन से मैं उन्हें जानता हूं, वो बहुत ही शरीफ इंसान थे। वो भाभी से कैसे लड़ सकते हैं, सबकुछ झूठ है।

पढ़ें  पत्नी की बीमारी ठीक न हुई तो युवक ने तोड़ा द्वापर कालीन मंदिर का शिवलिंग, देवी प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment