मेरठ: बीच सड़क किशोरी का दबाया गला, की छेड़छाड़… अब मांग रहा माफी

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक मनचला एक किशोरी का गला दबाता हुआ नजर आ रहा है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद वह पुलिस से माफी मांगने लगा और कहने लगा कि गलती हो गई, अब नहीं करूंगा माफ कर दो.

दरअसल मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां गाजियाबाद की रहने वाली 14 साल की किशोरी किठौर में अपनी नानी के गांव आई थी. 3 अक्टूबर को दोपहर में गांव के ही जानू ने किशोरी का एक वीडियो छिपकर बना लिया. यह वीडियो युवक ने गांव में किसी को दिखा दिया. यह बात किशोरी को पता चली तो वो नाराज़ हो गई.

पहले की छेड़खानी फिर दबा दिया गला

जब जानू गांव में कहीं जा रहा था तो उसका सामना किशोरी से हो गया. इस पर नाराज किशोरी ने जानू को रोककर उससे कहा कि उसने वीडियो बनाया है…अपना मोबाइल दिखाए. जबकि जानू ने मोबाइल दिखने से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों में कहा सुनी हो गई. आरोप है कि जानू ने इस बात पर किशोरी का गला दबाया और उससे  छेड़छाड़ की.

किशोरी कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और जानू वहां से फरार हो गया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि जानू के खिलाफ थाना किठौर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था.

पढ़ें  महिला पायलट और उसके पति को भीड़ ने पीटा, घरेलू कामकाज के दौरान बच्ची को प्रताड़ित करने का आरोप

रविवार को थाना किठौर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. छेड़खानी के बाद भागने के दौरान वह गड्ढे में गिर गया था. जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment