कौशांबी में कक्षा सात की छात्रा को अगवाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Sanchar Now
2 Min Read

यह दिल दहला देने वाली घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है. जहाँ मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली सातवीं की छात्रा रोज की तरह बृहस्पतिवार को स्कूल बंद होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी. कॉलेज से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उसे बाइक सवार युवक ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया. छात्रा के बाइक पर बैठते ही आरोपी युवक उसे लेकर दूसरी दिशा में सुनसान जंगल की ओर तेजी से निकल गए. पीड़िता का मुंह दबाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़ फरार हो गए.  होश में आने पर पीड़िता अपने घर किसी तरह पहुंची.  घर के बाहर पहुंचते ही पीड़िता खुद को संभाल नहीं सकी और दरवाजे पर बेहोश हो गई. बेटी को बेसुध देख परिवार का कलेजा बैठ गया. पीड़ित खून से लथपथ थी.  अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना देकर पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से सबूत एकत्रित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अब रास्ते मे लगे सीसीटीवी चेक करने में जुटी हुई है.

एएसपी समर बहादुर के मुताबिक मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा से रेप की वारदात सामने आई है.  प्रकरण में पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू कराई गई है.पुलिस ने घटना स्थल से सबूत एकत्रित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. रास्ते के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है. तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्यवाही कराई जा रही है.

पढ़ें  मंगेतर के सामने लड़की से गैंगरेप, रहम की भीख मांगती रही, 6 हैवान नोचते रहे शरीर, बनाया दरिंदगी का Video
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment