UP: स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, सहेली से छेड़छाड़, दहशत में पीड़िता

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ दो छात्रों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रोहटा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविन्द्र सिंह ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है और पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों छात्र नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। छात्रा फिलहाल घर पर ही उपचार करा रही है।

मेरठ में कक्षा 9 की छात्रा से 12वीं के दो छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है और कई दिनों से आरोपी उनकी बेटी का पीछा कर रहे थे, इसलिए छात्रा को रोजाना उसका भाई स्कूल छोड़ने और लेने जाता था। उन्होंने पीड़िता के पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि शनिवार को छात्रा के भाई को किसी कारण से बाहर जाना पड़ा और इसलिए वह अपनी बहन को स्कूल लेने नहीं गया, जिसका फायदा उठा कर आरोपियों-12वीं कक्षा के दो छात्रों ने, रास्ते में उनकी बेटी को रोक लिया और खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि छात्रा के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

पढ़ें  सपा के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, आरोपी को कार्यकर्ताओं ने पीटा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment