सीएम धामी का बागेश्वर दौरा, मॉर्निक वॉक में मुलाकात, बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन

Sanchar Now
3 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने सुबह मॉर्निंग वॉक की और स्थानीय नागरिकों से मिलकर उनके विचार और सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया और उनकी संतुष्टि जानने का प्रयास किया।

सरयू नदी के किनारे विकास कार्यों का निरीक्षण

मॉर्निंग वॉक के बाद सीएम धामी सरयू नदी के किनारे पहुंचे, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को समझा।

इंडोर स्टेडियम में खेल और युवा खिलाड़ियों से बातचीत

इसके बाद मुख्यमंत्री इंडोर स्टेडियम पहुंचे और नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं से उनके प्रशिक्षण और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

गरुड़–बैजनाथ संवाद कार्यक्रम

बागेश्वर दौरे के पहले दिन सीएम धामी ने गरुड़–बैजनाथ में संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने सुझावों को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए आश्वस्त किया कि इन्हें आगामी योजनाओं और नीतियों में शामिल किया जाएगा।

पढ़ें  UP: ‘फूफा बचा लो, गैंगरेप में पकड़ लिया है…’, AI से बनाई भतीजे की नकली आवाज, व्यापारी से ठगे एक लाख

प्रमुख योजनाओं की प्रगति

सीएम ने एप्पल मिशन में सब्सिडी, होमस्टे योजना, कीवी और एप्पल मिशन की प्रगति को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं रोजगार और स्वरोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हर जनपद के प्रमुख स्थानों को हेली सेवा से जोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी का समन्वय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोलॉजी–इकोनॉमी–टेक्नोलॉजी का संतुलित समन्वय राज्य के विकास की गति बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति और वेशभूषा को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों का विकास

सीएम ने कहा कि मानसखंड–केदारखंड सहित सभी धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार राज्य में पर्यटन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसके बाद उन्होंने पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में आयोजित मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और राज्य में पर्यटन, संस्कृति और विकास को लेकर सुझाव साझा किए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment