CM योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल

Sanchar Now
4 Min Read

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर गुरुवार को जनता को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही 995 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

देवरिया बाईपास फ्लाईओवर के पास बने मंच पर पहुँचने से पहले मुख्यमंत्री सिक्सलेन फ्लाईओवर से होते हुए ट्रांसपोर्टनगर पहुंचे और फिर वापस आए। मुख्यमंत्री ने 813.52 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजना का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी की लंबाई वाले और गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर से अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिल गया है। इस फ्लाईओवर के जन समर्पित हो जाने से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आने-जाने वाले लोगों की यात्रा काफी सुविधाजनक हो गई है।

इसके अलावा पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक मार्ग के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से महानगर की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी में सुगमता बढ़ गई है।

लोकार्पण की अन्य दो परियोजनाओं में एक (गुलरिहा थाने में हॉस्टल/बैरक निर्माण) पुलिसिंग को मजबूत करने की है। जबकि लोकार्पण की दूसरी परियोजना एयरपोर्ट टर्मिनल विस्तार के लिए एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पहले अवस्थित रहे एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग की है।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर (देवरिया बाईपास तिराहा को भी फ्लाईओवर से जोड़ते हुए), लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये।
  • पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण, लागत 277 करोड़ 77 लाख 94 हजार रुपये।
  • एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित एमईएस ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग का कार्य, लागत 103 करोड़ 51 लाख 17 हजार रुपये।
  • थाना गुलरिहा के 48 क्षमता हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण, लागत 2 करोड़ 74 लाख 4 हजार रुपये।
पढ़ें  लिव-इन पार्टनर ने किया पांच बच्चों की मां का कत्ल, सिलबट्टे से कुचला सिर… लखनऊ में 8 महीने से रह रहे थे साथ

इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

  • महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण, लागत 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये।
  • नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रॉसिंग हेतु अंडरपास एवं सर्विस रोड, लागत 73 करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपये।
  • राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण, लागत 49 करोड़ 60 लाख 49 हजार रुपये।
  • टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, 7 करोड़ 6 लाख 75 हजार रुपये।
  • डिपो कार्यशाला राप्तीनगर स्थित टायर शॉप का उच्चीकरण, लागत 2 करोड़ 46 लाख 99 हजार रुपये।
  • वार्ड नं. 18 पवन विहार में सीसी रोड का निर्माण, लागत 49 लाख 72 हजार रुपये।
  • वार्ड नं. 25 गिरधरगंज में सीसी रोड का निर्माण, लागत 23 लाख 46 हजार रुपये।
  • वार्ड नं. 20 लच्छीपुर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 48 लाख 99 हजार रुपये।
  • मोहल्ला नंदानगर दरगहिया में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 8 लाख 9 हजार रुपये।
  • वार्ड नं. 70 चंद्रशेखर आजाद नहर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 29 लाख 56 हजार रुपये।
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment