सहारनपुर से चुनावी शंखनाद करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे शिरकत; परिसीमन विधेयक को लेकर भी बनाई रणनीति

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले सहारनपुर की सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार के बीच राहुल गांधी यूपी में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत सहारनपुर से करेंगे। कांग्रेस दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यहां अपनी पहली बड़ी चुनावी रैली की तैयारी कर रही है। रैली में राहुल गांधी शामिल होंगे। सपा की ओर से सहारनपुर की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद गठबंधन में पैदा हुई खींचतान के बीच कांग्रेस के इस फैसले के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से सहारनपुर की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की जानकारी ली है। पश्चिमी यूपी में इमरान मसूद के प्रभाव और सहारनपुर को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए राहुल की पहली रैली के लिए इस जिले का चुनाव अहम माना जा रहा है।

मामला जानिए

दरअसल, सहारनपुर की सीटों पर सपा के प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस की नाराजगी सामने आई थी। ऐसे में राहुल की चुनावी मुहिम की शुरुआत इसी जिले से कर कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन और दावेदारी दोनों का संदेश देने की तैयारी में है। पार्टी की कोशिश रैली के जरिए पश्चिमी यूपी में कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की भी है।

परिसीमन के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

चुनावी तैयारियों के साथ कांग्रेस ने परिसीमन से जुड़े संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने वर्चुअल बैठक कर विरोध की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ समेत प्रदेश के प्रमुख नेता शामिल हुए।

पढ़ें  केदारनाथ हेली सेवा: टूर ऑपरेटरों के जरिए बुक हुए 1087 टिकट, पड़ताल की गई; एक घंटे में बुकिंग हो गई थी फुल

प्रियंका ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहने को कहा। केंद्र सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में यह विधेयक पेश करने की तैयारी में है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment