मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब व लाजिस्टिक हब से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा किया। उन्होंने प्लग एंड प्ले सिस्टम और ऑटोमेटेड वेस्ट प्लांट को भी देखा। उप सचिव ने भ्रमण के बाद स्मार्ट टाउनशिप की सराहना की। भ्रमण के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में प्रजेंटेशन हुआ, जिसमें उप सचिव ने एमएमटीएच व एमएमएलएच प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजना करीब 478 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही है। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के अंतर्गत रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। बोड़ाकी के पास ही रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां से पूरब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। ट्रांसपोर्ट हब में ही अंतर्राज्यीय बस अड्डा भी बनेगा। मौजूदा नोएडा-ग्रेनो मेट्रो रूट का विस्तार मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक होना है। ट्रांसपोर्ट हब से लोकल बसें भी चलाई जाएंगी। वहीं लॉजिस्टिक हब से उद्योगों के लिए माल ढुलाई की राह आसान हो जाएगी।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के उद्योगों की जरूरत को देखते हुए यह परियोजना बेहद अहम है। मुंबई, गुजरात आदि जगहों पर जाने में चार से पांच दिन लगता है, इसके शुरू होने के बाद माल डेढ़ दिन में पहुंच सकेगा। लॉजिस्टिक हब में वेयर हाउस भी बनेंगे। इन दोनों परियोजनाओं को अगले तीन साल में विकसित करने का लक्ष्य है।

पढ़ें  चिटहेरा भूमि घोटाले के आरोपी गैंगस्टर और भू माफिया यशपाल तोमर की दूसरी जमानत याचिका खारिज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment