शराब के नशे में सुरक्षाकर्मी ने साथी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक वन थाना क्षेत्र में आईटी की कंपनी में काम करने वाले दो सुरक्षाकर्मियों का विवाद हो गया जिसके बाद एक सुरक्षाकर्मी ने पिस्टल निकाल कर दूसरे सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने घायल सुरक्षाकर्मी को ग्रेटर नोएडा की जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉफोर्ज उद्योग क्षेत्र में आईटी की कंपनी है जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी चांद और अर्ज कुमार एक साथ काम करते थे दोनों सुरक्षाकर्मियों ने एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया और उसके बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद अर्ज कुमार ने दूसरे सुरक्षाकर्मी चांद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी जिसके बाद में गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी अर्ज कुमार मौके से फरार हो गया। कंपनी के अन्य लोगों ने घायल अवस्था में चांद को ग्रेटर नोएडा की जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस फरार आरोपी सुरक्षाकर्मी की तलाश में जुट गई है।

शराब के नशे में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद

कंपनी में काम करने वाले अन्य लोगों ने बताया कि चांद और अनुज कुमार एक साथ ही कॉफोर्ज कंपनी में सुरक्षाकर्मी थे दोनों एक साथ ड्यूटी करते थे और दोनों ने एक साथ ही शराब का सेवन किया जिसके बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और उसके बाद गोली चल गई। जिसमें गोली लगने से चांद की मौत हो गई वहीं अर्ज कुमार मौके से फरार हो गया है। चांद पानीपत का रहने वाला था वही अर्ज कुमार मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी सुरक्षाकर्मी अर्ज कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें  जेवर में शॉर्ट सर्किट से जिम में लगी आग, दूसरी मंजिल पर PG में फंसे 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

ईकोटेक वन थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की एक आईटी कंपनी कॉफोर्ज में 2 सुरक्षाकर्मी एक साथ काम करते थे शराब के नशे में दोनों का विवाद हो गया जिसके बाद सुरक्षाकर्मी अर्ज कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चांद को गोली मार दी। चांद को गंभीर हालत में छोड़कर अर्ज कुमार मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में चाँद को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही चांद के परिजनों को सूचित कर दिया है पुलिस आरोपी सुरक्षकर्मी अर्ज कुमार की तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment