सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच में गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन।

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़ । करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कासना से सूरजपुर मार्ग के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच वह मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग की गई। इसके साथ ही भ्रष्टाचार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की गई है।

दरअसल, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बताया कि कसाना से सूरजपुर तक की सड़क का निर्माण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कराया गया है यह निर्माण लगभग 2 वर्ष पहले कराया गया था इस सड़क के निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया। जिस के कारण सड़क में एक वर्ष में ही गड्ढे हो गए जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है और लोगों का जान माल का नुकसान हो रहा है।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि ठेकेदार ने संबंधित अधिकारियों से मिली भगत कर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया। जिसकी शिकायत पहले भी कई बार करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से की गई है लेकिन जांच के नाम पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश नागर ने बताया कि आज संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में कासना से सूरजपुर तक सड़क को तत्काल गड्ढा मुक्त करने एवं इस सड़क के निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री के प्रयोग की जांच करा कर ठेकेदार में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पुनर्निर्माण में जो भी खर्च आए वह उस समय पद पर कार्यरत अधिकारी के मूल वेतन से वसूला जाए। वही ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए ताकि भविष्य में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार नहीं हो सके।

पढ़ें  छात्रा से दुर्व्यवहार करने पर VIT के प्रोफेसर और प्रिंसिपल पर केस दर्ज, बैड टच का आरोप लगाने पर की मारपीट

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ज्ञापन देने के दौरान बलराज हूंण, कुलबीर भाटी, राकेश नागर और मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment