दादरी नगर पालिका – बीजेपी ने गीता पंडित को दादरी नगरपालिका के लिए प्रत्याशी किया घोषित

Mohit Adhana
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुध नगर की एकमात्र नगर पालिका दादरी के लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दादरी नगरपालिका के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दो बार की अध्यक्ष रही गीता पंडित पर विश्वास दिखाते हुए तीसरी बार नगरपालिका के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। वही समाजवादी पार्टी के द्वारा दादरी नगरपालिका के लिए पूर्व में ही अध्यक्ष पद के लिए अय्यूब मलिक को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।

दरअसल, गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव के लिए एक मात्र नगरपालिका दादरी है। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन 17 अप्रैल से शुरू किए गए थे जो 24 अप्रैल तक किए जाएंगे। दादरी नगर पालिका से सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह आने वाला वक्त बताएगा। गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव के लिए 11 मई को मतदान किया जाएगा जिसके बाद 13 मई को मतदान के परिणाम आएंगे।

दादरी नगरपलिका से बीजेपी प्रत्याशी गीता पंडित।

दादरी नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से अध्यक्ष रही गीता पंडित को ही प्रत्याशी बनाया है। गीता पंडित दो बार दादर नगर पालिका से जीत अपने नाम दर्ज कर चुकी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अय्यूब मलिक को प्रत्याशी घोषित किया है। अय्यूब मलिक काफी लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं और पिछले दो नगरपालिका चुनावों में बसपा के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव लड़ा था दोनों में अय्यूब मलिक को हार का सामना करना पड़ा। इस बार चुनाव से ठीक पहले अय्यूब मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और समाजवादी पार्टी की तरफ अय्यूब मालिक को दादरी नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। अय्यूब मलिक ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

पढ़ें  नोएडा में संदिग्ध हालात में इंजीनियर की मौत, बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम संस्कार करने जा रही थी पत्नी; तभी पहुंची पुलिस...
दादरी नगर पालिका से सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक।

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन खत्म होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल व आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन में गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव लड़ रहे है। राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाज पार्टी ने दादरी नगर पालिका से गठबंधन प्रत्याशी आजाद मलिक को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है आजाद मलिक भी पहले दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ था जिसमें इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दादरी नगरपालिका के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से अशोक पंडित को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

दादरी नगरपालिका से राष्ट्रीय लोकदल व आजाद समाज पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी आजाद मलिक।

दादरी नगरपालिका पर दो बार से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है और गौतम बुध नगर में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी को टक्कर देना समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल होता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर आई है। ऐसे में गौतम बुध नगर में दादरी नगरपालिका सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार हैट्रिक लगती हुई दिखाई दे रही है।

दादरी नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक पंडित

दादरी नगरपालिका के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गीता पंडित राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी आजाद मलिक व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक पंडित सोमवार को नामांकन करेंगे वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अय्यूब मलिक ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment