गौतम बुद्ध नगर में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में दादरी नगर पालिका निभाएगी की अहम भूमिका

Sanchar Now
5 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुध नगर में होने वाले नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाज पार्टी मिलकर एक नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायतों पर चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय लोक दल सभी सीटों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे दादरी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए आजाद मलिक की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

दरअसल, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में गौतम बुध नगर के निकाय चुनाव में गठबंधन खत्म हो गया है। जिले में प्रत्याशियों और सीटों को लेकर दोनों पार्टियों में मनमुटाव और जिले के नेताओं में आपसी समन्वय की कमी के कारण गठबंधन खत्म हो गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देने में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन खत्म होने के बाद दोनों पार्टियां जल्द ही सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करेंगे।

गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव में दादरी नगर पालिका है जहां पर पिछली दो बार से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। अध्यक्ष पद पर पिछले दो बार से गीता पंडित भारी मतों से जीतती आई है। इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी जा रही थी लेकिन गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव से पहले ही सपा और रालोद के बीच खत्म हुए गठबंधन से बीजेपी को काफी फायदा मिलेगा।

राष्ट्रीय लोक दल जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी लेकिन दादरी नगरपालिका से राष्ट्रीय लोक दल से अध्यक्ष पद के लिए आजाद मलिक की दावेदारी तय मानी जा रही है। जबकि समाजवादी पार्टी ने दादरी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए अय्यूब मलिक को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वही भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों की अभी घोषणा नहीं हुई है जल्द ही उनके द्वारा भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

पढ़ें  फ्लैट में था पूरा परिवार और लग गई आग, फायर सिस्टम फेल, महिला के बाल जले

दादरी नगर पालिका में मुस्लिमों की काफी अच्छी तादाद है ऐसे में गठबंधन टूटने से और समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारना बीजेपी के लिए काफी सफल माना जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में गठबंधन न होने से मुस्लिम आपस में बैठ जाएंगे वही दलित, जाट और यादवों की वोटों का बंटवारा विपक्षी दलों के लिए नुकसान देह साबित होगा और इसका फायदा सीधा बीजेपी को जाएगा।

गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है जल्दी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी लेकिन दादरी नगरपालिका से अध्यक्ष पद की दौड़ निवर्तमान अध्यक्ष गीता पंडित की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। गीता पंडित दो बार से दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष रही है। वही दादरी नगरपालिका के लिए जग भूषण गर्ग व सुनील बंसल ने भी मजबूत दावेदार पेश की है।

गौतम बुध नगर में हो रहे नगर निकाय चुनाव आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। जिले में दादरी नगरपालिका सबसे अहम है क्योकि गौतम बुध नगर की राजनीति की धुरी दादरी को माना जाता है राजनीतिक रूप से दादरी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में जिस पार्टी का दादरी नगरपालिका पर कब्जा होगा वह 2024 के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी। ऐसे में सभी पार्टियां दादरी नगर पालिका पर जीत का परचम लहराने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं लेकिन दादरी नगरपालिका पर पिछले दो बार से लगातार भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका दादरी के लिए सबसे मजबूत स्थिति में है ऐसे में विरोधियों के लिए भारतीय जनता पार्टी में सेंध लगानी बहुत मुश्किल नजर आ रही है।

पढ़ें  सैनी भारत ने बौमा कॉनएक्सपो में दर्शकों के सामने नई उत्पाद श्रृंखला का किया प्रदर्शन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment