शादी में छुआरे की लूट, जमकर चलीं कुर्सियां, लात-घूंसों की बारिश

Sanchar Now
2 Min Read

संभल: यूपी के संभल जिले में एक शादी समारोह में निकाह के बाद छुहारे लूटने के चक्कर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और नौबत ऐसी आ गई कि बरातियों को खूब कुटाई हुई। वहीं, शादी में मारपीट की खबर लगते ही मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रविवार 5:00 बजे शाम का बताया जा रहा। थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला कोटा स्थित हिना पैलेस में रविवार को मियां निकाह के दौरान छुआरे लेने के लिए हाथ बढ़ा दिए। इसी दौरान किसी ने छुआरों के पैकेट में हाथ लगा दिया। बस फिर क्या था शादी के रंग में भंग मिल गया।  बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शादी हॉल में लड़का और लड़की के जिम्मेदार एक तरफ हो गए और दाएं बाएं के मेहमान आपस में ऐसे भिड़े की कुर्सी और लात घूंसे चल पड़े।

सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उत्पाद मचा रहे लोगों को सबक सिखा दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दूल्हा-दुल्हन किसी के पक्ष से कोई भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पढ़ें  दिल्ली शराब घोटाला केस में मिल गई बेल, जेल से कबतक बाहर आएंगे आप नेता संजय सिंह?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment