लिफ्ट हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, एक की हालत अभी भी गंभीर

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली बिल्डर के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में लिफ्ट गिरने से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है चार लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोगों की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन बिल्डिंग में शुक्रवार को लिफ्ट अचानक से टूट गई लिफ्ट में नौ लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे जिनका इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान चार और लोगों की मौत हो गई मरने वालों की संख्या आठ हो गई है जबकि एक व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लिफ्ट हादसे में इन लोगो की हुई मौत

1. इस्तक अली (23) पुत्र इरशाद अली निवासी ग्राम फतेहजोर बिसरोलिया थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर बिहार।

2. अरुण तांती (40) पुत्र रूदल मंडल निवासी ग्राम हुश्यारी थाना खोसी, जिला बांका, बिहार

3. विपोत मंडल (45) पुत्र दीनू मंडल निवासी ग्राम भागूडीह थाना अहमदाबाद, जिला कटिहार, बिहार

4. आरिफ खान (22) निवासी ग्राम सियाली जागीर, थाना हसनपुर जिला अमरोहा

5. अली निवासी ग्राम सियाली थाना हसनपुर, जिला अमरोहा

6. कुलदीप पाल (20) निवासी ग्राम दीपकपुर , थाना छिबरामऊ, कन्नौज

7. अरबाज अली, निवासी ग्राम सियाली, थाना हसनपुर, जिला अमरोहा

पढ़ें  Noida Accident: उल्टी दिशा से आ रही कार छह मजदूरों को टक्कर मारकर फरार, एक की मौत; पांच जख्मी

8. मान अली (23) निवासी ग्राम सियाली, थाना हसनपुर, जिला अमरोहा

वही मेरठ के गांव अजराना निवासी कैफ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment