रेल कनेक्टिविटी के लिए डीएफसीसीआईएल ने डीपीआर पर लगाई मोहर, 858 करोड़ रुपए के कार्य का टेंडर जल्द होगा जारी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड आईआईटीजीएनएल की मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) परियोजना अपने मूर्त रूप में आने की तरफ एक कदम और बढ़ गई है। इस परियोजना के अंतर्गत वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू दादरी स्टेशन से एमएमएलएच तक करीब 3 किलोमीटर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को डीएफसीसीआईएल (डेडिकेटेड फ्रेंड कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने मंजूरी दे दी है इस रेल लाइन का निर्माण कार्य डीएफसीसीआईएल के द्वारा कराया जाएगा करीब 858 करोड रुपए की इस परियोजना को बनाने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के मद्देनजर उद्योगों की माल ढुलाई की राह आसान बनाने के लिए आईआईटीजीएनएल की तरफ से दादरी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित किया जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के साथ पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योगों की जरूरत को देखते हुए यह परियोजना बेहद अहम है। वर्तमान में मुंबई व गुजरात आदि जगह पर उद्योगों का माल जाने में 4 से 5 दिन लगते है। एमएमएलएच परियोजना शुरू होने के बाद माल 24 घंटे से कम समय में पहुंच सकेगा। लॉजिस्टिक हब में वेयरहाउस भी बनेंगे वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का पहला स्टेशन न्यू दादरी ग्रेटर नोएडा में ही स्थित है। इस स्टेशन से एमएमएलएच को जोड़ने के लिए करीब 3 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण होना है करीब 823 एकड़ में प्रस्तावित इस रेल लाइन को बनाने की कुल लागत करीब 858 करोड रुपए है।

इसे बनाने की जिम्मेदारी डीएफसीसीआईएल को दी गई है आईआईटीजीएनएल ने इस परियोजना की डीपीआर को पहले ही अप्रूवल दे दिया है अब डीएफसीसीआईएल ने भी इस परियोजना की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब डीएफसीसीआईएल इसे बनाने वाली कंपनी का चयन करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी करने जा रही है चयनित कंपनी ही इस रेलवे लाइन को बनाएगी। एमएमएलएच के रेलयार्ड में 16 प्लेटफार्म होंगे। जिन से उद्योगों का माल आसानी से माल गाड़ियों में लोड हो सकेगा और अपने गंतव्य स्थान तक कम समय में पहुंच सकेगा। वही रेलवे लाइन के साथ ही लॉजिस्टिक हब को भी अमलीजामा पहनाने वाली कंपनी का चयन करने के लिए आईआईटीजीएनएल की तरफ से जल्द ही बिड निकाली जाएगी।

पढ़ें  वेयरहाउस से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों को सामान सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

करीब 2500 करोड़ रुपए की लॉजिस्टिक हब परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भी लगभग पूरी हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ व आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को इसकी समीक्षा की। इस दौरान लॉजिस्टिक हब को आसपास के प्रमुख मार्गो रोड कनेक्टिविटी देने का काम भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment