लुकसर जेल में गमछे से फांसी लगाकर बंदी ने की आत्महत्या

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुद्ध नगर की जिला लूक्सर जेल में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार देर रात को बंदी ने जेल के अंदर पानी की टंकी के पाइप में गमछे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक बंदी 2023 से जिला जेल में बंद था।

दरअसल, बलरामपुर के रहने वाले बनारसी(42) को जेवर थाने के एक हत्या के मामले में जेल भेजा गया था वह 13 सितंबर 2023 से जिला जेल में बंद था। वह सर्किल तीन के बैरक नंबर 9 में बंद था। जहां पर पानी की टंकी के पाइप पर अपने गमछे से फंदा डालकर बीती रात उसने आत्महत्या कर ली। एक अन्य बंदी ने जब उसको देखा तो फिर जेल प्रशासन को सूचना दी गई।

लूक्सर जेल में बंदी बनारसी की मौत की सूचना के बाद आनन फानन में मौके पर पहुंचे जेल प्रबंधन के द्वारा उसे अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थाना ईकोटेक वन पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मजिस्ट्रेट द्वारा शव का पंचायतनामा अगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लूक्सर जेल सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार ने बताया की हत्या के मामले में सितंबर 2023 से जेल में बंद एक बंदी बनारसी ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है इस मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार से उससे मिलने के लिए कभी कोई नहीं आता था जिससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। उसी के चलते उसने गुरुवार देर रात पानी की टंकी के पाइप पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना थाना ईकोटेक वन पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें  चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment