महिलाओं ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज का त्यौहार डीजे और नृत्य के साथ महिलाओं ने की मस्ती।

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। शनिवार को पूरे देश में हरियाली तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। गांव के मंदिर के प्रांगण में पारंपरिक तरीकों से हरियाली तीज का त्यौहार मनाया गया जहां पर सभी महिलाओं ने इकट्ठा होकर नृत्य और गीतों के साथ हरियाली तीज का त्योहार मनाया।

दरअसल, हरियाली तीज का त्योहार पूरे देश में महिलाएं बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाती हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनकर महिलाएं एक जगह एकत्रित होती हैं और वहां पर पारंपरिक तरीके से लोकगीत और नृत्य महिलाओं के द्वारा किया जाता है। हरियाली तीज का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है और महिलाओं में इसको लेकर काफी उत्साह होता है।

ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट की टीम ने हरियाली तीज का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ शनिवार को मनाया। जहां पर दादूपुर गांव में बहन बेटियां व माता ने पारंपरिक तरीके से इस चीज के त्यौहार को मनाया। यह तीज का कार्यक्रम एकदम साधारण तरीके से मनाई गई। पारंपरिक तरीके से बुजुर्ग महिलाओं के साथ मिलकर सब ने तीज उत्सव को पुराने सावन के गीतों और पेड़ों पर झूठों के साथ आनंद लिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि इसमें महिलाए झूले पर दूसरी महिलाओं को बिठाकर खुद पिंग दे करके गीतों का आनंद लिया। इसके साथ-साथ तीज में शिव पार्वती जी की भूमिका में दुर्गा नागर सहित अन्य महिला शामिल हुई। शनिवार को मंदिर के प्रांगण में हरियाली तीज में रंगारंग तीज का उत्सव मनाया गया।

पढ़ें  जैतपुर रोटरी से सटे पार्क व ग्रीन बेल्ट के दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू, ओएसडी गुंजा सिंह ने लिया जायजा

रेखा गुर्जर ने बताया कि इसमें नवविवाहित और किशोरियों के लिए डीजे के द्वारा पूरा आनंद लिया गया और तीज के महोत्सव को एक सद्भावना का संदेश देते हुए पूरे गांव की महिलाओं ने जो पकवान बनाए उनको तीज पर प्रसाद के रूप में एक दूसरे के साथ ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसमें गांव के साथ-साथ बाहर से आई काफी बहनों ने भी भाग लिया। जिसमें संगीता बेसोया, प्रियंका चौधरी, वस्तु आचार्य और साक्षी कसाना सहित अन्य महिलाओं ने आकर गांव की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ तीज का आनंद लिया।

पन्नाधाय ट्रस्ट की उपाध्यक्ष नूतन भाटी ने बताया कि ट्रस्ट की टीम दुर्गा नागर व बाला नागर ने काफी दिन से इस हरियाली तीज के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई थी। पन्नाधाय टीम से राजकुमार गुर्जर, राज नागर और सुनील प्रधान इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक रहे और महिलाओं ने हरियाली तीज को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment