नोएडा में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान पिता-पुत्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा के सेक्टर -77 की इलाइट होम सोसाइटी में रहने वाले बाप-बेटे ने दवाइयों की ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि पित्र-पुत्र बीमार थे और आर्थिक परेशानियों का भी सामना कर रहे थे। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।

दिनांक 28.05.2023 को थाना सेक्टर 113 पर सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के अंतर्गत इलाइट होम सोसाइटी में दो व्यक्तियों ने सुसाइड किया है। मौके पर जाकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि राहुल जैन अस्थमा और डायबिटीज से पीड़ित था। उन्होंने ने डिप्रेशन में आकर नींद की गोली की ओवरडोज ले ली। राहुल के पुत्र हिमांशु जैन उम्र (23) भी अस्थमा व डायबिटीज से पीड़ित थे जिन्होंने इंसुलिन की ओवरडोज ले ली। इसके कारण पिता व पुत्र दोनो की मृत्यु हुई है।

मौके पर दोनो का सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  नोएडा में गलती से ट्रांसफर हो गए बैंक के 26 लाख रुपये, आरोपी ने तुरंत निकाल ली सारी रकम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment