प्रोपर्टी का लालच व चरित्र पर शक होने के कारण भाइयों ने गला घोटकर बहन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बीते दिनों हिंडन नदी में कुलेसरा पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त ककराला गांव निवासी नजमा पुत्री अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नजमा की हत्या करने वाले उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बहन के चरित्र पर शक होने कारण उसके दोनों भाइयों ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी थी और शव को हिंडन नदी में फेंक दिया था।

इकोटेक तीन पुलिस की गिरफ्त में खड़े सरताज और शाहरुख ने अपनी बहन नजमा की दुपट्टे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी और हत्या करने के बाद उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से हिंडन नदी में फेंक दिया था। शव बहता हुआ थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में आ गया था। डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह ने बताया कि पुलिस महिला कि शिनाख्त में जुटी हुई थी। इसी दौरान 14 मार्च को सूरजपुर थाने पर सरताज नाम के युवक के द्वारा अपनी बहन के गुमशुदा का होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई और उसने शक भी जताया कि जो शव हिंडन नदी में मिला है, वह उसकी बहन का हो सकता है। पुलिस ने इसके बाद सरताज नाम के युवक से पूछताछ करनी शुरू कर दी और जब उसे गहनता से और कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई शाहरुख के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या करना कबूल किया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि दोनों आरोपिओ से पूछताछ से यह भी पता चला कि अपनी इज्जत को बचाने के लिए और नजमा के नाम की संपत्ति हासिल करने के लिए बहन की हत्या की थी। सरताज ने कबूल कर लिया नजमा की साजिद नाम के व्यक्ति से 2012 में हुई थी शादी हुई थी और उसका वैवाहिक विवाद चल रहा था। इसका पति मसूरी गाजियाबाद में रह रहा था और वह कबाड़ी का काम करता था। नजमा पति से अलग सूरजपुर में अलग से रहती थी, नजमा का चाल चलन ठीक नहीं है और नजमा शराब भी पीती थी, इस कारण समाज में उसके चरित्र को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। इन्हीं चर्चाओं से परेशान होकर अपनी इज्जत बचाने व नजमा की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए दोनों सगे भाइयों ने गला घोंटकर नजमा को मौत के घाट उतार दिया था।

पढ़ें  इन दो बिल्डर भूखंडों के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण ने 23.39 करोड़ बकाया होने पर जारी की आरसी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment