मां की डांट से नाराज 11वी के छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्र को मां का डांटना इतना नागवार गुजरा कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरसअल, पूरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव का है। जहां पर 16 वर्षीय एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरसअल मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले ललित झा अपनी पत्नी और बेटे गौरव झा के साथ में यहां पर किराए पर रहते हैं ।जानकारी में पता चला कि रात को 16 वर्षीय गौरव को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था।

मां के डांटने के बाद वह नाराज हो गया और रात को अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। घरवालों ने समझा कि वह सो गया है लेकिन जब सुबह काफी देरी तक कमरे से उठकर बाहर नहीं आया तो घर वालों ने उसके दरवाजे को खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने दरवाजे की कुंडी को तोड़कर दरवाजे को खोला और देखा कि कमरे में गौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी का फंदा लगा लिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment