ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के चलते कॉलोनी की बाउंड्री वॉल गिरने से मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश के चलते दादरी कस्बे में स्थित एक कॉलोनी की बाउंड्री वॉल अचानक से गिर गई। बाउंड्री वॉल गिरने से उसके बराबर में बनी झुग्गी में सो रहे दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। दीवार गिरने से आसपास अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना पुलिस व प्रशासन विभाग को दी गई। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

दरअसल, बुधवार देर रात दादरी कस्बे में स्थित तिरुपति एनक्लेव की दीवार गिरने से झोपड़ी में रह रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर की मीडिया सेल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दादरी क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर नगर कॉलोनी में तिरुपति एंक्लेव की दीवार बुधवार रात गिर गई। इस दीवार के गिरने से झुग्गी में सो रहे सबूर अली और उसकी पत्नी अमीना दोनों की दबकर मौत हो गई। मृतक दोनों असम के जिला धुबरी थाना गौरीपुर क्षेत्र के आलमगंज के रहने वाले थे। वर्तमान में झुग्गी झोपड़ी में अंबेडकर नगर दादरी में रह रहे थे दोनों मृतक कबाड़ा चुकाने का काम करते थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पड़ोस में रहने वाले सोनू ने बताया कि बाउंड्री वॉल काफी समय से तिरछी हो रही थी। बुधवार शाम हुई बारिश के चलते तिरछी हुई बाउंड्री वॉल झुग्गी पर गिर गई। वहां पर असम के रहने वाले दोनों पति-पत्नी उसके मालवे में दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  सीमा हैदर को भेजा जाएगा पाकिस्तान! उत्तर प्रदेश के स्पेशल DG प्रशांत कुमार ने दिया बड़ा बयान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment