Noida VIDEO: लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड IAS और महिला के बीच मारपीट

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा में आए दिन कुत्तों से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं. एक बार फिर नोएडा की एक सोसायटी में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर रोके जाने के बाद हुई हाथापाई का मामला सामने आया है. एक रिटायर्ड IAS अधिकारी ने महिला को कुत्ते के साथ लिफ्ट में जाने पर रोका. IAS ने महिला को बार-बार समझाया, लेकिन वह लिफ्ट से बाहर निकलने को तैयार नहीं थी. इसके बाद रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और महिला को थप्पड़ जड़ दिया.

मामला तूल पकड़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच मे जुट गई है. यह वाकया पार्क लौरीएट  सोसायटी (Park Laureate) सेक्टर-108 का है. पूरा वाकया सीसीटीवी (CCTV) के माध्यम से सामने आया है. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमेरे की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी.

पहले भी हो चुका है ऐसा वाकया  

देखा जाय तो यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं.  इससे पहले नोएडा (Noida) के ही सेक्टर-137 में लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी (Logics Blossom Society) की लिफ्ट में एक महिला अपना पालतू कुत्ता लेकर जा रही थी. तभी उस महिला की दूसरी महिला से बहस हो गई. लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर जाने पर दोनों के बीच बहस हुई थी. बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के कई थानों के परिसीमन में होगा बदलाव, जल्द होगा कमेटी का गठन

वहीं कुछ दिन पहले कोतवाली बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी में लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने के दौरान एक बच्चा डर गया था. इसी दौरान बच्चे की मां ने डॉग मालिक से मना करते हुए कहा कि बच्चा डर रहा है. मगर डॉग मालिक मानने को तैयार नहीं हुआ और बच्चे की मां के साथ बहस करने लगा कि डॉग उसी लिफ्ट से जाएगा. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment