चैकिंग के दौरान चार कार सवार बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में चैकिंग के दौरान थाना सूरजपुर पुलिस की देर रात लुटेरे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है वहीं अन्य तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई रकम, अवैध हथियार और एक ब्रेजा कार बरामद की है।

दरअसल, जिले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी चैकिंग अभियान के दौरान सूरजपुर पुलिस सोमवार देर रात जब वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है वही तीन बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि सोमवार की देर रात सूरजपुर पुलिस की चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार सवार चार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि तीन बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशो ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा बीते 24 अगस्त की रात में गुलिस्तानपुर अंडरपास के पास मर्शवेल फूड कंपनी के चालक से मारपीट कर 109000 रुपए की लूट की गई थी।

एडीसीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए चारों बदमाशों की पहचान रोजा याकूबपुर निवासी बृजेश शर्मा जो मूल रूप से जिला अंबेडकर नगर का रहने वाला है वहीं इसके अन्य साथी जिनमे रोजा याकूबपुर निवासी बंटी त्यागी उर्फ बिशु भाई उर्फ बादशाह, सुत्याना निवासी मानव और मूल रूप से जिला सुल्तानपुर निवासी उमेश के रूप में हुई है जो वर्तमान में रोजा याकूबपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उनके पास से घटना में लुटे गए ₹100000 बरामद कर लिए हैं। वही इनके पास से पुलिस ने चार अवैध तमंचा, चार खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। इसके साथ ही घटना में प्रयोग की गई ब्रेजा कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पढ़ें  यीडा की बड़ी कार्रवाई: दनकौर में 46,000 वर्ग मीटर की 500 करोड़ की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment