अंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा के दौरान रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, कई घायल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के सीदीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में जमकर मारपीट हुई और मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। पीड़ित की तरफ से पुलिस को 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती थी। शाम को जारचा थाना क्षेत्र के सीदीपुर गांव में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। उसी दौरान दो पक्षों में रास्ते को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद होता देख अन्य लोग भी आ गए और फिर वहां पर जमकर मारपीट हुई। सीदीपुर निवासी आर के गौतम ने 15 लोगों को नामजद करते हुए जारचा पुलिस से शिकायत की। इस मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वहीं अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिकों को अभिरक्षा में लेते हुए 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सीदीपुर गांव में शुक्रवार शाम डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में झांकी की यात्रा निकाली जा रही थी उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा झांकी में बाधा डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों में फिर जमकर मारपीट हुई जिसमें मामूली चोट आने से 5 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग को अभिरक्षा में लेते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें मोनू, पुनीत और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पढ़ें  चार साल की मासूम से नशेड़ी पड़ोसी ने टॉफी के बहाने की दरिंदगी,
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment