संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में सोमवार दोपहर को एक नशेड़ी युवक ने गलत नीयत से ट्रॉफी के बहाने 4 वर्षीय नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां पर मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। घायल अवस्था में मासूम ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। पीड़िता के पिता ने जेवर पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, जहांगीरपुर निवासी 4 वर्षीय नाबालिक सोमवार की दोपहर में अपने घर में अकेली खेल रही थी तभी मौका पाकर पड़ोस का महेश उसे ट्रॉफी खिलाने का लालच देकर गलत नीयत से अपने घर ले गया जहां पर मासूम के प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़खानी करते हुए डिजिटल रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद रोते हुए मासूम बच्ची अपने घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को आप बीती बधाई।
पीड़िता के परिजनों ने 112 पर पुलिस से मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद कुछ देर में ही 112 की टीम के साथ जेवर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मी ने मासूम बच्ची के बयान दर्ज की और मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है।
नशेड़ी है दुष्कर्म का आरोपी
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का युवक है। कई वर्ष पूर्व महेश की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके चली गई। आरोपी जहांगीरपुर में हलवाई की दुकान पर नौकरी करता है वहीं पीड़िता के पिता भी मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं
