यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय दो गाड़ियां टकराई दो बच्चे सहित 8 लोग घायल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात हुई दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई। जिसमे दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेस वे के दनकौर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करते समय एक गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई जिसके बाद एक गाड़ी रोड पर ही पलट गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन घायल मरीजों की हालत काफी गंभीर है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिका कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरी गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायलों में दो बच्चे जिनमे 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना कारण के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment