दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके; कहां था केंद्र और कितनी तीव्रता

Sanchar Now
1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बुधवार दोपहर 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के करूर इलाके में था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप जमीन से करीब 10 किमी की गहराई पर आया। भूकंप के झटके से अभी किसी भी तरह के जानमाल से नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

इन जगहों पर आया भूकंप

आपको बता दें कि यह भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी महसूस हुए है। अफगानिस्तान भी इन झटकों से हिल गया। बता दें कि बीते दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

कैसे आता है भूकंप

आपकी जानकारी के लिए बता दें धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं। एकदूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब इस कारण जमीन हिल जाती है। जिसे भूकंप कहते हैं। भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं।

पढ़ें  नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, बिसरख एसीपी और थाना प्रभारी हटे; तीन थाना प्रभारी बदले
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment