नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा: दिल्‍ली से सटे नोएडा में पुलिस की लुटेरे गैंग के तीन शातिरों के साथ दिन निकलते ही मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से दोनों शातिर लुटेरे घायल हो गए हैं। उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके तीसरे साथी को कॉम्बिंग के दौरान दबोचा गया है। तीनों शातिर सेक्‍टर 58 थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे। गोली लगने के बाद एक बदमाश पुलिस से फूट-फूट कर रोते हुए बोला कि इस बार मुझे छोड़ दो। आज के बाद आगे से कभी कोई क्राइम नहीं करूंगा।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, एक कारतूस, पांच लूटे गए मोबाइल फोन, 2300 रुपये नकद और एक लाल रंग का पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। बुधवार को थाना सेक्टर-58 पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर थी। इसी दौरान सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल के पास आती हुई एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखी। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार बदमाश नहीं रुके। रुकने की बजाय उलटे मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार में भगाने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। थोड़ी दूर पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे।

मेरठ समेत कई जिलों में जा चुके हैं जेल

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों शातिर बदमाशों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम सालिक उर्फ सादिक और दीपक बताया है। इसके भागते हुए तीसरे साथी बदमाश शनि को दौड़कर दबोचा गया है। ये लोग लूट की कई घटनाएं नोएडा में कर चुके हैं। ये बदमाश पहले भी मेरठ और अन्य जिलों से लूट व चोरी में जेल जा चुके जा चुके है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment