बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ईडी ने दो बांग्लादेशी सहित चार को किया गिरफ्तार, कोलकाता से हुई सभी की गिरफ्तारी

Sanchar Now
2 Min Read

रांचीः भारत में अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी को सुविधाजनक बनाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में 12 नवंबर को दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रोनी मोंडल और समीर चौधरी शामिल हैं। जबकि दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके तहत पिंटू हलधर और पिंकी बसु मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। ईडी सभी को रांची लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड ले रही है।

ईडी की ओर से 17 ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तारी

ईडी ने ये गिरफ्तारियां झारखंड और पश्चिम बंगाल में पीएमएलए, 2002 के तहत 17 स्थानों पर किए गए छापेमारी के बाद की थी। इस छापेमारी अभियान के दौरान फर्जी आधार, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार जाली बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाली प्रोफार्मा सहित विभिन्न आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।

रिमांड पर लेकर पूछताछ में अहम सुराग मिलने की संभावना

दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रथम फेज के वोटिंग से पहले ईडी ने रांची के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी।यह छापेमारी झारखंड और पश्चिम बंगाल में की गई थी। राजधानी रांची के होटल स्काईलाइन समेत अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया था। जिसमें हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुए थे।

इसमें कई इनपुट्स एड के हाथ लगे थे, उसके आधार पर 12 और 13 नवंबर को कोलकाता से गिरफ्तारियां की गई है। वही सभी गिरफ्तार आरोपियों को रांची लाने की कवायद की जा रही है। रांची लिए जाने पर रिमांड पर पूछताछ में कई और हम खुलासे होने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment