स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट में ठेकेदारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए किया हंगामा

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी ओप्पो के ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में कर्मचारियों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। कंपनी के अस्थाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर पूरा वेतन न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि वेतन की मांग करने पर कर्मचारियों को कंपनी से निकाल देने की धमकी दी जा रही है। हंगामें की सूचना मिलते ही ईकोटेक फर्स्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

 

दरअसल, सैकड़ो की संख्या में ओप्पो कंपनी और सड़क पर हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी के मैनेजमेंट और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है की उन्हें पूरी सैलरी नहीं दी जा रही है। और जब कर्मचारियों के द्वारा पूरी सैलरी की मांग की जा रही है तो उन्हें डराया धमकाया जा रहा है और कंपनी से निकाल दिए जाने की धमकी दी जा रही है। इसी बात को लेकर ओप्पो कंपनी पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

कर्मचारियों को कहना है कि आज उनके सब्र का बांध टूट गया उन्होंने काम रोक कर हंगामा शुरू कर दिया उनका कहना है कि काफी लंबे समय से सभी कर्मचारी यहीं पर काम कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें ठेकेदार और प्रबंधन की मिली भगत के चलते तय सैलरी से कम रुपए दिए जा रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने जब इसकी शिकायत कंपनी के प्रबंधन से की तो उन्होंने भी उनकी सुनवाई न करते हुए कंपनी से निकल जाने की धमकी दे दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार उनका शोषण किया जा रहा है और उनकी हर मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी बात को लेकर कर्मचारियों ने शनिवार को कंपनी के बाहर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और कंपनी के खिलाफ नारीबाजी की। सूचना मिलते ही ईकोटेक फर्स्ट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पढ़ें  अर्जुन अवार्डी पहलवान ने नोएडा प्राधिकरण में संभाला नायब तहसीलदार का चार्ज

ईकोटेक थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे कर्मचारियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है और उनको पूरी सैलरी नहीं दी जा रही है लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद और वरिष्ठ कंपनी के मैनेजमेंट से उनकी बातचीत कराकर समाधान करने का आश्वासन दिया है जिसके बाद कर्मचारियों का हंगामा शांत हो गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment