फुटबॉल के मैदान पर जानलेवा टक्कर, 30 साल के स्पेनिश फुटबॉलर का हुआ निधन

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। स्पेन के एक 30 वर्षीय फुटबॉलर की गोलकीपर से टक्कर के बाद मौत हो गई है। ये घटना स्पेन के द्वितीय डिवीजन फुटबॉल मैच के दौरान हुई। तेनेरिफे क्लब के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल अलमेदा की गोलकीपर से टक्कर हुई थी, जिसके बाद उनकी स्थिति बेहद गंभीर बन गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अलमेदा के निधन की खबर मंगलवार, 3 नवंबर को सामने आई। क्लब ने सुबह आठ बजे उनके निधन की पुष्टि की। मैच के दौरान उनकी गोलकीपर से टक्कर हो गई, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें जीवित हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जीसस डी मिगुएल की कैसे हुई मौत?

मैच के आखिरी पलों में जीसस डी मिगुएल मिडफील्ड में गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे। एफसी अंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो अपना गोल छोड़कर तेजी से बाहर निकले। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गोलकीपर ने उन्हें फाउल किया। यह दृश्य बहुत भयानक था। मैच तुरंत रोक दिया गया और बाद में रद कर दिया गया। घायल खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गोलकीपर का घुटना जीसस डी मिगुएल की छाती से टकराया। इसके बाद वे मैदान पर बेहोश हो गए और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

स्पेनिश मीडिया के अनुसार एंबुलेंस में ले जाते समय जीसस डी मिगुएल की हालत बहुत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन फुटबॉलर की स्थिति गंभीर बनी रही। अंत में वे बच नहीं सके और उनकी मृत्यु हो गई। वे सिर्फ 30 साल के थे।

पढ़ें  टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान हरमनप्रीत की फिटनेस पर आया अहम अपडेट

क्लब ने जताया दुख

तेनेरिफे क्लब ने बयान में कहा, “हम आज सुबह आठ बजे जीसस डी मिगुएल अलमेदा के दुखद निधन की घोषणा करते हैं। कोई भी शब्द इस दर्द को कम नहीं कर सकता। हम परिवार, करीबी दोस्तों और सभी प्रशंसकों के साथ हैं जो इस भयानक खबर से दुखी हैं।”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment