Fire in Noida: नोएडा के धर्मा अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 5 बाइक जलकर हुई राख

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के बरौला गांव में हनुमान विहार के धर्मा अपार्टमेंट में शनिवार तड़के करीब पौने तीन बजे आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग अपार्टमेंट के नीचे लगे पैनल बाक्स में शॉट सर्किट की वजह से लगी। इसकी चिंगारी ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी बाइक तक पहुंच गई। इसमें 4 बाइक आग की चपेट में आ गई।

अपार्टमेंट में 6 फ्लोर और 21 फ्लैट है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फ्लैट में रहने वाले लोग पहले बाहर की तरफ भागे। आने जाने का रास्ता ग्राउंड फ्लोर से होकर जाता है। वहां बाइक में आग लगी थी। इससे तेजी से काला धुआं निकल रहा था। दम घुटने के डर से सभी फ्लैट के लोग छत की ओर भागे और दमकल विभाग को सूचना दी।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फ्लैट की जानकारी मिली थी। इसलिए हाइड्रोलिक लेकर भी गए थे। सबसे पहले दमकल कर्मियों ने बाइक की आग बुझाई। इसके बाद वहां खड़ी चार और बाइक और एक स्कूटी को बाहर निकाला। धुआं हटने के बाद लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा गया। इसके बाद वो सभी लोग आराम से छत से नीचे गए।

ग़नीमत रही कि पैनल में लगी आग सिर्फ बाइक तक ही पहुंची। सर्किट की आग बढ़ती तो काफी जानमाल का नुकसान होने की उम्मीद थी। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आग से जनहानि नहीं हुई।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बड़ी वारदात, गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े हुई हत्या, बेंच पर मिला शव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment