हिन्दू दोस्त के साथ जा रही बुर्कानशी से अभद्रता, वीडियो वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर यूपी के मुरादाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक युवक मोटरसाइकिल सवार मुस्लिम लड़की को रोककर उससे उल्टे सीधे सवाल-जवाब करता नजर आया. दरअसल, युवती अपने हिंदू दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रही थी. तभी एक युवक उनका पीछा करने लगा. फिर जब आगे जाकर वे दोनों रुके तो वह लड़की को ताने मारने लगा. इसी के साथ वह लड़की की वीडियो भी बनाने लगा.

वीडियो बना रहे शख्स ने उससे पूछा कि तुम इस लड़के के साथ क्यों जा रही हो? तुम्हें कोई और नहीं मिला क्या? इस पर लड़की ने जवाब दिया कि ये मेरा दोस्त है, मेरा भाई है. मगर वो युवक बार-बार उसे ताने मारने लगा. मोटरसाइकिल सवार लड़के ने भी कहा कि वह युवती के परिवार को जानता है तथा लड़की के परिवार वाले उसे परिचित हैं. मगर बावजूद इसके युवक कुछ भी सुनने को तैयार न था. उसने लड़की से कहा कि तुम्हें पता नहीं कि आज के समय में क्या चल रहा है? युवक की बदतमीजी देख युवती ने तत्काल अपने पिता को फोन मिलाया तथा पूरी बात बताई. लड़की के पिता ने फिर वीडियो बनाने वाले युवक से स्वयं बात की जिसके पश्चात् कहीं जाकर मामला शांत हुआ.

इस पूरी घटना में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले में लड़की की शिकायत पर वीडियो बनाने वाले उस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अपराधी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. एसपी ने कहा कि यदि कोई भी इस प्रकार की हरकत करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लेना बनता ही है. क्योंकि किसी को ये अधिकार नहीं है कि वे राह चलते किसी के भी साथ इस प्रकार की बदसलूकी करे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment