लुहारली टोल प्लाजा पर कार निकालने को लेकर हुई मारपीट, देखे वीडियो

Sanchar Now
3 Min Read

टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने को लेकर सोमवार की देर रात हुई थी मारपीट

ग्रेटर नोएडा। एन एच् -91 के लुहारली टोल प्लाजा पर एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली जहां पर कार को निकालने के लिए जब आईडी मांगी गई तो आईडी ना देने कर गाली गलौज करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। उसके बाद अपने गांव से अन्य लोगों को बुलाकर कंट्रोल रूम में बैठे टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। टोल कर्मियों के साथ की गई मारपीट सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है।

दरअसल, नेशनल हाईवे 91 पर दादरी क्षेत्र के लुहारली गांव में टोल प्लाजा है उस टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों को निकालने के लिए आईडी देखकर निशुल्क निकाला जाता है। सोमवार की देर रात कुछ दबंग गाड़ी में वहां पर आए टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उनसे आईडी मांगी। दबंगों ने आईडी दिखाए बिना ही गाली गलौज और टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी बीच बचाव करते हुए कर्मचारियों ने भी मारपीट सुरु कर दी। सिमटी चार्ज नहीं वहां पहुंचकर सभी लोगों को शांत कराते हुए मारपीट बंद कराई। उसके बाद कार सवारों ने गांव से अन्य लोगो को बुलाकर कंट्रोल रूम में कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की गई।

नेशनल हाईवे 91 के टोल प्लाजा मैनेजर रजनी कांत द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की देर रात शराब के नशे में कुछ दबंग टोल प्लाजा पर आए। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उनसे आईडी मांगी आईडी न दिखा कर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह शिफ्ट इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया और उनको वहां से भेज दिया। उसके बाद कार सवारों ने गांव से कुछ और दबंगों को बुलाकर कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में दबंगों के द्वारा मारपीट दिखाई दे रही है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

पढ़ें  10 बैंकों से 100 करोड़ की ठगी... STF ने किया गिरोह का पर्दाफाश; बिल्डरों के साथ मिलकर 'खेल' करने वाले 8 अरेस्ट

प्लाजा मैनेजर ने बताया कि इस मारपीट के बारे में दादरी पुलिस से शिकायत की गई है लेकिन दादरी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए टोल कर्मचारियों को ही थाने में बिठा लिया है। जबकि सीसीटीवी फुटेज में दबंगों की दबंगई साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की देता टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने के पैसे को लेकर विवाद हो गया था इस विवाद में टोल कर्मचारियों ने कार सवार के साथ मारपीट की जिसमें पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और कार्रवाई करते हुए टोल कर्मी बुलंदशहर निवासी सोनू हाथरस निवासी गौरव कन्नौज निवासी सुग्रीव और मथुरा निवासी मुकेश व पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment