शाही पनीर नहीं देने पर नोएडा के होटल में मारपीट, बुलेट सवार युवकों ने मचाया उत्पात

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के सेक्टर 51 में कथित तौर पर शाही पनीर की सब्जी न देने पर कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट मालिक की पिटाई कर दी. खबरों के मुताबिक, आरोपी रेस्टोरेंट बंद होने के बाद पनीर की सब्जी मांगने आए थे. रेस्टोरेंट के मालिक मोहन लाल ने इनकार कर दिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी. पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. वहीं नोएडा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडिया टुडे से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर इलाके की है. यहीं पर मोहन ‘बालाजी शुद्ध भोजनालय’ नाम का अपना रेस्टोरेंट चलाते हैं. 9 अप्रैल की रात करीब 1 बजे रेस्टोरेंट बंद करने के बाद मोहन अपने साथियों के साथ खाना खा रहे थे. तभी आरोपी ओमप्रकाश यादव अपने साथी के साथ बुलेट बाइक पर पहुंचा और पनीर की सब्जी मांगने लगा.

इस पर मोहन ने उन्हें बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका है और सब्जी नहीं मिल पाएगी. उनके इनकार करने से ओमप्रकाश भड़क गया और खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए बहस करने लगा. उसने पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक से गाली-गलौज की, फिर अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी. ये पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इसमें बाइक सवार आरोपी रेस्टोरेंट के भीतर और बाहर मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

घटना के तुरंत बाद मोहन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ लिया. वहीं एक आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया. पुलिस बाइक सवार को सेक्टर 49 थाना ले गई.

पढ़ें  उद्योगों के लिए ग्रेटर नोएडा में पंजीकरण व जागरूकता शिविर, 160 उधमी हुए शामिल

पुलिस को दी जानकारी में मोहन ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके रेस्टोरेंट पर आता था और खाना खाने के बाद बिल मांगने पर मारपीट की धमकी देता था. उसके करीब 3500 रुपये बकाया भी है. मामले की जांच अभी जारी है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment