ग्रेनो वेस्ट में ग्रीन बेल्ट में बेंच पर मृत अवस्था में मिला बुजुर्ग, गोली मारकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना के क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जहां पर आए दिन मोबाइल व चैन लूट की घटनाएं बढ़ रही है वहीं अब एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसायटी के पास बुधवार की दोपहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेलर जीवन सोसायटी के पास ग्रीन बेल्ट में एक बेंच पर बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां देखा कि व्यक्ति के सर में चोट लगी हुई है। चोट किस कारण से लगी है इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन सर में गंभीर चोट के कारण ही हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चोट किस चीज की है यह कंफर्म हो पाएगा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री, पजेशन की मांग को लेकर घर खरीदारों ने किया प्रदर्शन

डीसीपी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की की पहचान हरी किशोर (67) के रूप में हुई है जो स्टेलर जीवन सोसाइटी में ही रहते हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है परिजन मौके पर मौजूद हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और मौके से फॉरेंसिक के द्वारा जुटाए गई साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस की 6 टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही स्वाट टीम व सीडीटी टीम को सर्विलांस की मदद लेते हुए जुट गयी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment