जिला न्यायालय में अधिवक्ता वे कोर्ट स्टाफ के बीच जमकर हुई मारपीट

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में बुधवार दोपहर को एक मामले में तारीख लगाने को लेकर कोर्ट के स्‍टॉफ और वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को काफी चोटें आई हैं। न्‍यायलय में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वकीलों द्वारा पुलिस के सामने भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल, सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय एडीजे-7 की फैमिली कोर्ट में मामलों की सुनवाई हो रही थी। एक मामले में सुनवाई के लिए आगे की तारीख लगा दी गई। एक पक्ष द्वारा इस तारीख के स्‍थान पर कोई अन्‍य तारीख देने के लिए कहा गया। इस बात को लेकर फैमिली कोर्ट के एक कर्मचारी विपिन कपूर और संबंधित पक्ष के वकील विनीत शर्मा के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। साथी वकील से हुई मारपीट की सूचना पाकर अन्‍य वकील भी मौके पर पहुंच गए और कोर्ट के कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। दूसरी तरफ साथी कर्मचारी को पिटता देख कोर्ट का अन्‍य स्‍टाफ भी वहां पहुंच गया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मारीपीट हुई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार कोर्ट रूम के अंदर भी जमकर मारपीट हुई।

पढ़ें  टाटा कंपनी के रैपर में नकली नमक व चाय पत्ती बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान गेट पर लगे दरवाजे भी टूट गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्‍यक्ति द्वारा वीडियो बनाने का प्रयास किया। गुस्‍साएं लोगों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

डीसीपी सेंट्रल रामबदन सिंह का कहना है कि घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों क मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment