अहमदाबाद प्लेन क्रैश में फिल्म मेकर की मौत, गुमशुदगी के बाद DNA टेस्ट से हुआ कंफर्म

Sanchar Now
3 Min Read

गुजराती फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया उर्फ महेश जीरावाला की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। पहले उनकी पत्नी ने बताया था कि उनकी फोन की आखिरी लोकेशन के मुताबिक, फिल्ममेकर घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर ही मौजूद थे। उन्होंने अनुमान लगाया था कि उनकी विमान हादसे में मौत हो गई है इसलिए डीएनए सैम्पल भी दिए थे। अब इस बारे में कंफर्म हो गया है कि वह नहीं रहे।

कई गुजराती मीडिया पोर्टलों के अनुसार, 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद दुर्घटना स्थल से महेश जीरावाला का जला हुआ एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है, जिससे ये शक पैदा हुआ कि वह इसकी चपेट में आ गए। उनके मोबाइल फोन को आखिरी बार दुर्घटनास्थल पर ट्रैक किया गया था, जहां यह बंद पाया गया। इन सुरागों से इस बात की संभावना की ओर इशारा किया गया कि वह पीड़ितों में से एक थे।

महेश जीरावाला का शव परिवार को सौंपा गया

हालांकि बाद में डीएनए टेस्ट के रिजल्ट ने उसकी पहचान की पुष्टि की। महेश जीरावाला का परिवार शुरू में शव लेने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि वो लोग इस बात को मानने के लिए राजी ही नहीं थे कि ऐसा कुछ हुआ है। हालांकि, जब पुलिस ने एक्टिवा के चेसिस नंबर और डीएनए रिपोर्ट सहित मजबूत सबूत पेश किए, तो परिवार टूट गया। और इस बात को न चाहते हुए मानना पड़ा कि अब महेश नहीं रहे।

कौन थे महेश जीरावाला?

बता दे कि महेश नरोदा के रहने वाले थे और एड्स के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो के डायरेक्शन के लिए जाने जाते थे। वह प्रोडक्शन हाउस महेश जीरावाला प्रोडक्शंस के सीईओ भी थे। उन्होंने गुजराती भाषा में कई म्यूजिक वीडियो किए थे। 2019 में उनकी एक फिल्म भी आई थी, जिसका डायरेक्शन उन्होंने किया था। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा और पत्नी हेतल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद दुर्घटना में अब तक कुल 231 डीएनए मिलान किए गए हैं और 210 शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। पीड़ितों में 155 भारतीय, 36 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक, एक कनाडाई और नौ स्थानीय लोग शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment