पहले पीटा, फिर थार से मारी टक्कर… नोएडा में बीच सड़क पर युवक की गुंडागर्दी

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज रफ्तार काली थार कार का कहर देखने को मिला है। यहां सेक्टर-53 में लहूलुहान युवक को काली थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल युवक 3 से 4 फिट उछल कर पास के ही नाले में जा गिरा।

28 सेकेंड्स के वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि काली शर्ट पैंट पहने एक युवक हाथ में ईंट लिए हुए सड़क पर जा रहा है। उसके शरीर पर चोट है और उससे खून भी बह रहा है। चंद सेकेंड्स में पीछे से आ रही तेज रफ्तार काली थार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह युवक सीधे पास के नाले के अंदर जा गिरा। घटना के बाद तेज रफ्तार काली थार की चपेट में आए घायल युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान नोएडा के सेक्टर-48 निवासी सौरभ यादव के रूप में हुई है।

सौरभ ने बताया कि वह और सुमित दोनों भाई है। हम दोनों सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्किट होते हुए सेक्टर-61 स्थित लॉजिक्स मॉल की ओर जा रहे थे। तभी बीच में बिजली घर के पास आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान ने उनको रोक लिया। इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। हम लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है। हम लोग सेक्टर-49 के रहने वाले है। इसके बाद इन लोगों ने थार से मुझे टक्कर मार दी और भाग गये।

थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। घायल सौरभ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। सौरभ को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  रिक्शा चालक ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment