पहले प्यार फिर बेवफाई और फिर हत्या… यही है शिव नाडर यूनिवर्सिटी के दोहरे हत्याकांड की सच्चाई

Sanchar Now
7 Min Read

छात्र ने वीडियो घटना से वीडियो बनाकर दी जानकारी

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी में गुरुवार दोपहर को छात्र के द्वारा छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया गया। यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई इस घटना से सनसनी मच गई दोनों बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर के छात्र थे। जिनमें मृतक छात्रा स्नेहा कानपुर की रहने वाली थी जबकि अनुज अमरोहा का रहने वाला था। दोनों कॉलेज कैंपस में ही हॉस्टल में रहते थे और वारदात को दिनदहाड़े डायनिंग हॉल के पास दोपहर में अंजाम दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद पुलिस ने अनुज के जीमेल अकाउंट से एक 23 मिनट का वीडियो मिला है जिसमें अनुज ने स्नेहा के कत्ल की वजह के बारे में डिटेल से बताया है यह वीडियो कब का है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि इससे यह साफ हो गया है कि इस नेहा की हत्या की प्लानिंग पहले ही अनुज के द्वारा की जा चुकी थी क्योंकि वीडियो में वह कह रहा है कि उसे उसके किए की सजा भुगतनी होगी।

 

बेवफाई और ब्रेकअप से छात्र हुआ दुखी

इस वीडियो में आरोपी छात्र ने यह भी बताया है कि उसको ब्रेन कैंसर है अगर ऑपरेशन नहीं हुआ तो 2 साल और जिंदा रहने का वक्त उसके पास है। इसमें उसने दादा दादी की मौत से गहरे सदमे का जिक्र किया है वहीं स्नेहा से बेवफाई और उससे ब्रेकअप मिलने से उसे दुख हुआ है। वीडियो में अनुज ने स्नेहा पर बेवफाई का आरोप लगाया है उसने बताया कि वह उसका यूज़ कर रही है जबकि उसने उससे सच्चा प्यार किया था और वह लगातार किसी अन्य है लड़के के संपर्क में है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, सवा लाख वर्ग मीटर से अधिक एरिया से हटाया अतिक्रमण

अनुज ने 23 मिनट की वीडियो में बताया सच…

वीडियो में मृतक अनुज ने बताया कि उसको जस्टिफाई नहीं कर सकते वह कह रहा है कि मैं बहुत अच्छा लड़का हूं किसी से झगड़ता नहीं था नेशनल लेवल का प्लेयर था। फिर मैं कॉलेज आया और यहां मुझे एक लड़की मिली इस नेहा चौरसिया जो मेरी क्लासमेट है उसने मेरी लाइफ बदल दी। 23 मिनट लंबे वीडियो में अनुज अपनी बीमारी के बारे में और अपनी जिंदगी में घटी घटनाओं का भी जिक्र कर रहा है। अनुज ने वीडियो में बताया कि उसकी बहन को पति ने जिंदा जला दिया था उसके चाचा की हार्ड अटैक की वजह से मौत हो गई थी ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी किसी और के साथ चली गई थी यह लोग बहुत क्लोज से उसके जिससे वह मेंटल ट्रामा से गुजर चुका था लेकिन वह उभरने का प्रयास कर रहा था।

अनुज ने ही स्नेहा का अंशु से पीछा छुटाने में की मद्दत

अनुज ने फिर वीडियो में बताया कि यूनिवर्सिटी आने पर उसकी स्नेहा से मुलाकात हुई उसने दिखाया कि वह बहुत अच्छी लड़की है उसकी लाइफ में एक लड़का था अंशु जो उसे परेशान करता था। अनुज ने बताया कि स्नेहा का उसने अंशु से पीछा छुड़वा दिया फिर स्नेहा को वह बहुत अच्छा लगने लगा और उसने उसे प्रपोज भी किया। अनुज ने वीडियो में कहां कि स्नेहा ने मुझे प्रपोज किया मैंने मना भी किया था फिर मैंने उसका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। कुछ समय ठीक चला लेकिन ऐसा कुछ था नहीं जब मेरे अंकल की डेथ हुई मैं घर गया हुआ था उसने धोखा देना शुरू कर दिया वह भी एक कॉलेज वर्कर के लिए।

पढ़ें  रुपयों के विवाद में पार्टनर ने गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

अनुज से ब्रेकअप कर किसी अन्य से की दोस्ती

मेरे सोने के बाद वह उससे मिलने के लिए जाती थी आप सीसीटीवी चेक करवा सकते हैं मुझसे मिलने आती थी तो मोबाइल चैट डिलीट करके आती थी। अनुज ने वीडियो में कहा कि ब्रेकअप के बाद वह पूरी तरह से बिखर गया स्नेहा ने उसे बताया कि बहुत डिप्रेशन में है इस वजह से रिश्ते में दूरी बनाना चाहती है लेकिन वीडियो में अनुज बताता है कि वह उससे ब्रेकअप करने के बाद किसी और से दोस्ती निभाने लगी थी।

स्नेहा ने दिया धोखा… लेपटॉप से पढ़ी चैट

अनुज ने वीडियो में कहा कि वह स्नेहा से बहुत प्यार करता था लेकिन स्नेहा ने उसे धोखा दे दिया। अनुज को स्नेहा के लैपटॉप से उसे जानकारी हुई कि वह किसी और लड़के के साथ चैट करती थी। वीडियो में अनुज ने बताया कि सारी चैट पढ़ने के बाद मैं समझ गया कि यह मुझे धोखा दे रही है और इसे इसकी सजा जरूर भुगतनी होगी। उसने स्नेहा के परिवार वालों से भी वीडियो में माफी मांगी और उन्होंने कहा कि आपकी बेटी आपकी बेटी होने के लायक नहीं है वह बहुत बुरी लड़की है उसमें इंसानियत नहीं है इसीलिए उसे उसके किए की सजा जरूर मिलेगी।

छात्र ने अपने व छात्रा के परिजनों से मांगी माफी

वीडियो के लास्ट में अनुज ने अपने परिवार वालों से भी माफी मांगी। वीडियो में अनुज ने कहा कि वह स्नेहा से बहुत प्यार करता है लेकिन इस नेहा ने उसे धोखा दिया है और इस नेहा किसी और लड़के से प्यार करती है। स्नेहा उस लड़के को भी यूज कर रही है और कुछ समय के बाद वह उसे भी छोड़ देगी अनुज ने वीडियो में अपने परिवार वालों से और इस नेहा के माता-पिता से माफी मांगी है।

पढ़ें  Greater Noida : 5 महीने से जिला बदर चल रहे बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा, भेजा जेल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment