Noida: पहले ससुर को पिलाई शराब, फिर गला दबाकर कर दी हत्या; आरोपी दामाद गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रिछपाल गढ़ी में दामाद ने गला दबाकर अपने ससुर की हत्या कर दी। ससुर अक्सर दामाद को शराब पीने से मना करता था और उसके जीवन में टोका-टाकी करता था। इससे नाराज होकर दामाद ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपित ने भागने की कोशिश की, लेकिन बिसरख कोतवाली पुलिस ने उसको धर दबोचा। रिछपाल गढ़ी में नीतू सिंह अपने पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। नीतू का 11 साल पहले अपनी पत्नी से प्रेम विवाह हुआ था। इस वजह से ससुर उसे पसंद नहीं करता था। नीतू के ससुर परमेश्वर पासवान भी वहीं रहते है। शनिवार रात नीतू व परमेश्वर ने साथ बैठकर शराब पी।

शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा

इस दौरान परमेश्वर ने कहा कि ज्यादा शराब मत पिया करो। आरोप है कि दामाद अक्सर अपने ससुर को जबरन शराब पिला देता था। शनिवार रात भी शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित नीतू ने अपने ससुर परमेश्वर पासवान की गला दबाकर हत्या कर दी।

चोट लगने पर बांधी जाने वाली गर्म पट्टी से आरोपित ने ससुर का गला दबाया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से गर्म पट्टी बरामद कर ली है। बतौर साक्ष्य उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पति की एक गलती से बिखरा परिवार

नीतू की एक गलती से उसका पूरा परिवार बिखर गया है। उसकी पत्नी पर अब तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। तीनों बच्चे छोटे है। वहीं महिला के सामने सबसे बड़ा संकट है कि अब न ही उसके पास पिता का सहारा है और न ही पति का साथ।

आरोपित नीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। जिस गर्म पट्टी से गला दबाया गया था उसको बरामद कर लिया गया है। अरविंद कुमार, बिसरख कोतवाली प्रभारी

पढ़ें  60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने के लिए 80 मीटर रोड का निर्माण शुरू, खर्च होंगे दस करोड़
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment