UP: पहले इश्क का जाल, फिर दिया बुर्का और कुरान… लड़कियों का ब्रेनवॉश करने वाला गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में नाबालिग हिंदू लड़की का ब्रेनवॉश कर उसका धर्मांतरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि इजहार नाम के युवक ने पिछले पांच सालों से एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया हुआ है और उसका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कर दिया. फिर नाबालिग को बुर्का देकर उस पर कुरान पढ़ने का दबाव भी बनाया गया. पीड़ित लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने मुख्य आरोपी इजहार समेत 5 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़िता के पास से बुर्का और कुरान भी बरामद की और इजहार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है.

नाबालिग लड़की का ब्रेनवॉश कर किया धर्मांतरण

जब स्कूल से घर आते समय इजहार नाम का लड़का 5 सालों उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है. बेटी का ब्रेन वास कर उसे मुस्लिम बना रहा है. उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौच की और कहा कि तुम्हारी बेटी को मुस्लिम बना चुका हूं. कभी भी इसे अपने साथ ले जाऊंगा कोई रोक नहीं पाएगा.

इसके अलावा लड़की के पिता ने बताया कि जब उन्होंने घर की अलमारी चेक की तो उसमें कुरान और बुर्का मिला. उन्होंने बेटी से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि इजहार नाम के लड़के ने उसे यह दिया है. इस घटना के बाद से परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है.

पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया

पढ़ें  होने वाली सास को भगाने वाला दामाद 6 दिन से कहां, पुलिस बोली- जहां नौकरी करता था…

सीओ कौशांबी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी तथा गाली-गलौच की. ब्रेनवाश कर उसके धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था.

इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. मुख्य अभियुक्त इजहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. इस मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment