विदेश से चला रहे नकली नोटों के कारोबार में पांच गिरफ्तार, लाखो के नकली नोट बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर एलर्ट नोएडा पुलिस ने हाथों उस समय बडी कामयाबी हाथ लगी जब नकली नोटों का कारोबार करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख 48 हज़ार के नकली नोट बरामद किये है। ये नकली नोट दो हजार,5 सौ और 2 सौ के डिनॉमिनेशन के हैं।

इन राज्यो में करते थे नकली नोटों की सप्लाई

ये गैंग सोशल साइट्स पर सहारे नकली नोटो बेचने का काम करता था। इस गैंग का मास्टरमाइंड फैज खान उर्फ नवाब है जो कुवैत में रहकर बिहार, उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अपना कारोबार चला रहा था. और अबतक उसके द्वारा लाखों नकली नोट भारतीय बाजारों में खपाए जा चुके हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की गिरफ्त में खडे फैज खान उर्फ नवाब, आयुष गुप्ता, शिबू खान, आदित्य गुप्ता, हरिओम अत्री को कोतवाली सेक्टर-24 भारतीय करेंसी के नकली नोटों के साथ मोरना बस स्टैण्ड सेक्टर-35 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

वेब सीरीज देखकर सुरु किया नकली नोटों का कारोबार

नोएडा जोन एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वेब सीरीज फर्जी फिल्म को देखकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर नकली नोटों के नाम से अकाउंट बनाकर एक दूसरे से कांटेक्ट कर व्हाट्सएप के वर्चुअल नंबर से नकली नोट को बिहार और दिल्ली से मंगा कर डिलीवरी करते थे तथा छोटो कस्बों देहाती और मार्केट में चला रहे थे इस गैंग द्वारा लाखों नकली नोट भारतीय बाजारों में खपाए जा चुके हैं।

पढ़ें  लिव-इन पार्टनर के अलग होने पर किया जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल; महिला भी लड़ रही जिंदगी की जंग

लाखो रुपये के नकली नोट बरामद

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 6 लाख 48 हज़ार के नकली नोट बरामद किये, ये नकली नोट दो हजार,5 सौ और 2 सौ के डिनॉमिनेशन के हैं। यह नकली नोट असली नोटों से इतने मिलते मिलते हैं कि इन पर आसानी से फर्क नहीं किया जा सकता है।

कुवैत में रहकर भारत मे चला रहा रैकेट

नोएडा जोन एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रैकेट का फैज खान उर्फ नवाब इस रैकेट का मास्टरमाइंड है और कुवैत मे रहकर भारत नकली नोटों का कारोबार अपने साथियों के साथ मिलकर कर कर रहा था, 2 अप्रैल वह कुवैत से भारत आया था और नकली नोटों डिलीवरी देने नोएडा आया था। तभी पुलिस ने पकड लिया।

इस रैकेट के बारे में आईबी और एटीएस को दी जानकारी

नोएडा जोन एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस गैंग के पर्दाफाश होने के बाद से मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस ने इसके इनपुट आईबी और एटीएस के साथ भी शेयर किए हैं शीघ्र ही यह एजेंसियां भी इस मामले में जांच शुरू कर देंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment