नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ने, जेवर विधायक ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का लिया जायजा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शनिवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट का भ्रमण किया। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट हेड दिनेश जमवाल व अन्य अधिकारियों के साथ नोएडा एयरपोर्ट की प्रगति कार्य की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर यात्रियों को दिए जाने वाली अति आधुनिक सुविधाओं को भी जानकारी ली।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस एयरपोर्ट के रनवे का कार्य पूरा हो चुका है। यहां पर हवाई जहाज की टेस्टिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी है जल्द ही ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही यहां से उड़ने सितंबर 2024 के आखरी सप्ताह में या अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगे। जिनको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट पर आगमन और प्रस्थान टर्मिनल की चल रहे कार्य की भी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जानकारी ली। इसके साथ उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की फिटिंग का कार्य भी यहां पर तेजी से चल रहा है। ग्रेनाइट पत्थर लगाए जाने का कार्य भी प्रगति पर है। एटीसी बिल्डिंग भी कंप्लीट होने के कगार पर है। रनवे पर फाइनल लेयर का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। वही अवशेष कार्य भी जल्द पूरे हो जाएंगे और उम्मीद है कि दिसम्बर 2024 तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

पढ़ें  एडवोकेट रॉयल्स ने लीगल जॉइंट्स एडवोकेट पर 29 रनों से की शानदार जीत दर्ज

इस दौरान जेवर विधायक ने कहा कि वह सपना जो काफी समय पहले मेरी आंखों में था वह अब पूरा होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि जेवर में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। जो भारत में नए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment