लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास, शिक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य के लिए अपना शेयर किया है. आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों को पूरी तरह से बदलकर रख देगा. एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए Government, University, Industry और Youth – इन चारों की साझेदारी सबसे ज्यादा आवश्यक है और इसी तर्ज पर हमें आगे की नीतियां तय करनी होंगी.
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के विकास के लिए शेयर किए इन चार स्तंभ और उनकी विकास में योगदान को समझते हैं-
- सरकार: सरकार राज्य में एक ऐसा मजबूत और पारदर्शी इकोसिस्टम तैयार करेगी, जहां शिक्षा, भारी निवेश, अत्याधुनिक रिसर्च, स्टार्टअप और रोजगार के अनगिनत अवसर पैदा हो सकें.
- विश्वविद्यालय: विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री बांटने वाले संस्थान तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि उन्हें ज्ञान और रिसर्च का ऐसा इंजन बनना होगा जो समाज और इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों को पूरा कर सके.
- उद्योग: इंडस्ट्री युवाओं को बाजार और अवसर प्रदान करेगी. साथ ही विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, एंप्लॉयमेंट और रिसर्च प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ेगी.
- युवा: प्रदेश का युवा इनोवेशन और एंटरप्राइज की मुख्य शक्ति बनेगा, जो अपने नए विचारों, नए समाधानों और नए उद्यमों के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा.
नॉलेज से लेकर इकोनॉमिक ग्रोथ तक का सफर
मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि जब ये चारों घटक एक साथ मिलकर एक लय में काम करेंगे, तो एक अचूक चक्र तैयार होगा. इसके तहत ज्ञान इनोवेशन में बदलेगा, इनोवेशन एंटरप्राइज में तब्दील होगा, एंटरप्राइज से रोजगार के द्वार खुलेंगे और अंत में वह रोजगार राज्य और देश की आर्थिक प्रगति का सबसे बड़ा आधार बनेगा.
‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बने युवा
सीएम योगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पास पोटेंशियल और टैलेंट की कोई कमी नहीं है. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता इस पोटेंशियल को ‘पॉसिबिलिटी’ में और फिर उस पॉसिबिलिटी को ‘प्रॉस्पेरिटी’ (समृद्धि) में बदलने की क्षमता विकसित करना है. इस पूरे बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति हमारी युवा शक्ति है. जब हमारे युवा नौकरी मांगने वाले (Job Seeker) के बजाय नौकरी देने वाले (Job Creator) बनने का आत्मविश्वास अपने अंदर पैदा कर लेंगे, तो उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित और समृद्ध राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता.
