प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। प्लॉट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोपियों के खिलाफ थाना बीटा 2 पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पीड़ितों के साथ प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई वही उनके द्वारा पैसा वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग 4 मामले दर्ज की है।

दरअसल, नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी सेक्टर 93 के रहने वाले आरोपी पवन सिंघल उसका बेटा रितिक सिंघल पत्नी कांता सिंघल व ऑफिस कर्मचारी मोहन ने मिलकर प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की। कई लोगों से करोड़ों रुपए हड़प लिए और जब उन्होंने प्लॉट मांगा तो उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद उन सभी ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने सभी को जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद चारो आरोपियों के खिलाफ थाना बीटा -2 पुलिस ने धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा सहित कई धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी थ्री निवासी रविंद्र कपासिया ने बताया कि आरोपियों ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 20 में प्लॉट दिखाने की एवज में 90 लाख रुपए ले लिए उसके बाद जब पीड़ित ने नहीं प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए कहा तो उसे के साथ अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी। इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा के गामा दो निवासी अरविंद गुप्ता को आरोपियों ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18 में प्लॉट दिलाने का प्रलोभन दिया और बताया कि सेक्टर 18 का प्लॉट नंबर 225 जो 300 मीटर का है उसकी कीमत 90 लाख रुपए बताई। पीड़ित से आरोपियों ने 10 लाख रुपए बयाने के तौर पर ले लिए वही जब पीड़ित ने रजिस्ट्री की बात कही तो उसके साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी।

पढ़ें  9वी फेल गिरोह के सरगना ने फर्जीवाड़ा कर बैंको को लगाया 23 करोड़ का चूना, 8 आरोपी गिरफ्तार

इसी के साथ इन्ही आरोपियों ने शशांक अग्रवाल से 4000 मीटर का यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 20 में प्लॉट दिलाने के नाम पर 5.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की ओर राकेश कुमार सैनी से भी यमुना प्राधिकरण में ही प्लॉट दिलाने के नाम पर 2. 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी होने के बाद चारों पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत की और बताया कि आरोपियों ने चारों पीड़ितों के साथ प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की। वही रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर आला अधिकारियों ने बीटा 2 पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए ।

थाना बीटा 2 पुलिस ने पीड़ित रविंद्र कपासिया, अरविंद गुप्ता शशांक अग्रवाल और राकेश कुमार सैनी की शिकायत पर आरोपी पवन सिंघल, ऋतिक सिंघल, कांता सिंघल और ऑफिस कर्मचारी मोहन के खिलाफ फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सुरु कर दी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment