ग्रेटर नोएडा में छात्रों को गांजा और चरस सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़, BBA के छह स्टूडेंट गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़ा सिंडिकेट का खुलासा किया है। ये गिरोह गौतमबुद्ध नगर के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के ड्रग्स मुहैया कराता था। इतना ही नहीं ये गैंग यहां मौजूद मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक युवतियों आईटी प्रोफेशनल्स को भी ड्रग्स सप्लाई किया करते थे।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ड्रग्स सप्लाई

नोएडा की थाना बीटा- 2 पुलिस ने बीती रात गैंग के 6 सदस्यों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलो 390 ग्राम गांजा, 400 ग्राम चरस तथा एक कार बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ लोग जो बाहर से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसे बेचते हैं, वे आने वाले हैं।

गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस अफसरों ने बताया कि सूचना के आधार पर अल्फा गोल चक्कर के पास पुलिस ने एक वर्ना कार और मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम चिंटु ठाकुर, पिंटू उर्फ कालू ,जयप्रकाश, वर्षा, विकास तथा रिंकू उर्फ सेठ बताया।

मल्टीनेशनल कंपनी में ड्रग्स सप्लाई

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि यह लोग चरस और गांजा खरीदकर लाते हैं तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और नोएडा के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले इंजीनिययरों तक इसे पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके गिरोह में और कितने लोग हैं।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय दो गाड़ियां टकराई दो बच्चे सहित 8 लोग घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment